फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट के छात्र को ठगों ने 56 हजार का चूना लगाया

Sat, 29 Dec 2018 11:58 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऑनलाइन शापिंग या फिर ईनामी योजना के माध्यम से लोगों को चूना लगाने वाले जालसाज सक्रिय हैं। बीते दिन कुविवि के एक प्रोफेसर को 44 हजार रुपये का चूना लगाने वाले जालसाजों ने अब जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट के छात्र और जम्मू निवासी कार्तिक डोगरा को 56 हजार रुपये का चूना लगा दिया। माई शॉपिंग मार्ट डॉट इन के नाम से जालसाज ने छात्र को ईनाम मिलने का झांसा दिलाया और लगातार दो दिन तक फोन कर पैसे ठगते रहा। पीड़ित छात्र ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  
विज्ञापन


 पीड़ित छात्र डोगरा जम्मू निवासी कार्तिक डोगरा ने बताया कि बीते 24 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को माय शॉपिंग मार्ट डॉट इन का कर्ताधर्ता बताते हुए उन्हें फोन किया और बताया कि कंपनी की तरफ से उनका तीसरा प्राइज निकला है जिसमें उन्हें स्कूटी ईनाम में

 मिलेगी। जालसाज ने रजिस्ट्रेेशन के नाम पर पहले दिन 2500 रुपये मांगे। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसने गूगल पेटीएम के जरिए पैसे का भुगतान किया। उसके बाद जालसाज का 27 दिसंबर को फिर फोन आया और उसने इस बार बताया कि उनका फर्स्ट प्राइज 11 लाख का इनाम निकला है। जिसमें उनको पैसे नकद या फिर कार ईनाम में मिलेगी। जिसके लिए 20 हजार 500 जमा करने को कहा और पांच मिनट बाद फिर 33 हजार रुपये मांगे। कार्तिक ने बताया कि उसने दोनों बार पैसे गूगल पेटीएम के जरिए जमा कर दिए। उसी दिन तीसरी कॉल में जालसाज ने फिर 33 हजार रुपये मांगे तो कार्तिक ने बताया कि उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही और जो पैसे जमा कराए जालसाज से उसे वापस करने को कहा। जिसके बाद जालसाज ने यह कहकर फोन काट दिया कि अब उसे इनाम नहीं मिलेगा। पीड़ित छात्र ने पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें