फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौलर लाइटों को मकैनिक का इंतजार, सालों से पड़ी हैं खराब

विज्ञापन
सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत भ्याड़ी में खराब पड़ी सौर ऊर्जा लाइट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत भ्याड़ी में लगी एक दर्जन सौर ऊर्जा लाइटें सालों से खराब पड़ी हैं। इस कारण गांव के रास्तों में रात में अंधेरा रहता है। रात में आवाजाही करने पर लोगों को जंगली जानवरों से खतरा बना रहता है। खराब पड़ी सौर ऊर्जा लाइटों को ठीक करने के लिए अब तक मकैनिक गांव में नहीं आया है।
विज्ञापन

तीन साल पहले ग्राम पंयायत की ओर से भ्याड़ी में 25 सौर ऊर्जा लाइटें लगाई गई थीं। एक साल से एक दर्जन सौर ऊर्जा लाइटें खराब पड़ी हैं। रात्रि के समय गांवों के रास्तों में अंधेरा रहता है। इस कारण आवाजाही में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रात्रि में तेंदुआ समेत अन्य जंगली जानवर गांव में घुस आ जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में सौर ऊर्जा लाइटें खराब होने की शिकायत डीएम, एसडीएम, बीडीओ से की लेकिन अब तक लाइटों को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें