फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी भंग, प्रभारी और चारों पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
अल्मोड़ा। काम में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर एसएसपी ने जिले की एसओजी को भंग कर दिया और एसओजी प्रभारी व टीम के चारों कांस्टेबलों को लाइनहाजिर कर दिया। यह जिले की एकमात्र एसओजी थी। फिलहाल नई टीम गठित नहीं की गई है।
विज्ञापन


दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वह पिछले एक माह से एसओजी के कार्यों पर नजर रखे थे। एसओजी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। एसओजी काम में रुचि नहीं ले रही थी और लापरवाही बरत रही थी। उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा था और कर्तव्य के प्रति टीम उदासीनता बरत रही थी।

एसएसपी ने बताया कि एसओजी के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम सिंह रावत, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह खनका, मोहन सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। अग्रिम आदेशों तक यह कार्मिक पुलिस लाइन में मुल्जिम ड्यूटी के अतिरिक्त पुलिस लाइन के सामान्य ड्यूटियों का संपादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें