फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ लागत से बनेंगी 16 किमी लंबी दो सड़कें

Fri, 14 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़कों का शिलान्यास करते विस अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 किमी लंबी दो सड़कों का भूमिपूजन विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। भूमिपूजन के साथ ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मौके पर हुई सभा में श्री कुंजवाल ने कहा कि सड़कों के बनने से जागेश्वर और वृद्ध जागेश्वर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा होगी।

श्री कुंजवाल ने 4.39 करोड़ लागत की आठ किमी लंबी चमुवा-भगरतोला-कफकोली और 4.52 करोड़ की आठ किमी लंबी वृद्ध जागेश्वर-कोटेश्वर सड़क का भूमि पूजन करने के बाद सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चमुवा, भगरतोला, कफकोली सब्जी उत्पादक क्षेत्र हैं। सड़क के बनने से ग्रामीण अपने उत्पादों को विपणन के लिए आसानी से ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहे, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर 20 लाख रुपये की लागत से वृद्ध जागेश्वर के सुंदरीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वृद्ध जागेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण होने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के रूप में आगे बढ़ेगा। वृद्ध जागेश्वर-कोटेश्वर सड़क के बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों को वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर पैदल नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, मोहन सिंह सिंग्वाल, ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, प्रधान नारद भट्ट, हरिमोहन भट्ट, नंदन प्रसाद, ऊर्बादत्त, मंदिर कमेटी के हरीश भट्ट, दीवान बिष्ट, महेश भट्ट, आरएसएस के ईई आशुतोष कौशिक, नवल किशोर, पूरन सुप्याल, प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें