फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तो सड़क निर्माण कार्य या किसी और उद़देश्य के लिए रखी गई थी जिलेटिन रॉड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डभरा परिसर में 161 संदिग्ध जिलेटिन रॉड बरामद होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इस घटना से अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह जिलेटिन किसी सड़क निर्माण कार्य के लिए रखी गई थी या फिर इसके पीछे कोई और उद्देश्य छिपा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले के कई क्षेत्रों में हाल ही में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य चल रहे हैं। जहां नियंत्रित विस्फोटक सामग्री का उपयोग आम होता है। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में जिलेटिन का जंगल क्षेत्र में बिना सुरक्षा और बिना अनुमति के मिलना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए संदेह का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार रजिस्टर्ड स्टॉक, परमिट और अधिकृत भंडारण स्थल पर ही रखा जा सकता है।
ऐसे में जिलेटिन रॉड का खुले क्षेत्र में मिलना कई सवाल खड़े करता है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या आसपास के किसी निर्माण कार्य से इसका कोई संबंध है या नहीं। पुलिस सभी विकल्पों को बराबर महत्व देते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सामग्री किसी वैध निर्माण गतिविधि का हिस्सा थी या फिर किसी संवेदनशील गतिविधि के लिए एकत्र की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे क्षेत्र में की कांबिंग
अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में 161 संदिग्ध जिलेटिन रॉड बरामद होने के बाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पुलिस ने बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड और थाना पुलिस, एलआईयू और आईआरबी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में कांबिग की। इस दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ की जा रही है। घटनास्थल पर सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार और प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें