फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अल्मोड़ा में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे

Thu, 08 Mar 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खराब अंडे का निरीक्षण करते एडीएम कैलाश सिंह टोलिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्लास्टिक के अंडे पहुंचने की शिकायत मिली है। एक व्यक्ति ने यहां डुबकिया मोहल्ले की एक दुकान से चार अंडे खरीदे। उबालने के बाद चारों अंडे फट गए और भीतर से गुलाबी रंग का पदार्थ निकला। बाद में अंडे खरीदने वाले व्यक्ति ने एडीएम को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन


एडीएम के आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने फटे हुए अंडे का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अल्मोड़ा में प्लास्टिक के अंडे बिकने का यह पहला मामला है।
जानकारी के मुताबिक डुबकिया निवासी करम सिंह दानू ने मोहल्ले की एक दुकान से बृहस्पतिवार की सुबह चार अंडे खरीदे और इन्हें एक बर्तन में उबालने के लिए रख दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अंडे फट गए और इनके भीतर से गुलाबी रंग का पदार्थ निकला। करम सिंह दानू फटे हुए अंडों को एक बर्तन में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एडीएम केएस टोलिया के सामने ले जाकर इस बारे में जांच की मांग की। 

एडीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से अंडों का सैंपल लेने को कहा। बाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर फटे हुए अंडों के सैंपल लिए। साथ ही उन्होंने संबंधित दुकान में जाकर भी पूछताछ की। दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने यह अंडे स्थानीय मंडी से मंगाए थे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मंडी के संबंधित विक्रेता से पर्चा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंडे प्लास्टिक के हैं अथवा नहीं यह जांच के बाद ही पता लगेगा। मालूम हो कि अल्मोड़ा में अंडों की आपूर्ति हल्द्वानी से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें