फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक रहस्य बना है हिमांशु की मौत का मामला

Sat, 02 Dec 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 महतगांव में शादी से लापता हुए न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। शनिवार को भी हिमांशु के कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस से मुलाकात करके मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का आग्रह किया। इधर पुलिस ने शनिवार को घटना के दिन महतगांव में हुई शादी में मौजूद रहे चार-पांच लोगों से पूछताछ की। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि हिमांशु धर्मशक्तू (27) अपने कुछ साधियों के साथ 24 नवंबर को महतगांव में एक बारात की पार्टी में गया था और देर रात अचानक लापता हो गया। उसकी बाइक भी शादी वाले घर के पास ही खड़ी थी। हिमांशु का शव बुधवार को कई दिनों बाद महतगांव के निकट कोसी नदी के किनारे बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने हिमांशु के साथ रहे तीन-चार युवकों सहित कई अन्य लोगों से कई बार पूछताछ की है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने उतने ही वजन का एक पुतला बनाकर शुक्रवार को उसी स्थान से नीचे गिराया। इसके जरिये पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि हिमांशु किसी दुर्घटना का शिकार हुआ अथवा उसे किसी ने मारकर फेंका, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इससे भी पुलिस कोई खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

इधर शनिवार को भी चार-पांच लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इनमें उस दिन शादी में कैटरिंग का काम करने वाले कुछ लोग भी शामिल थे। पुलिस ने शादी के फुटेज भी खंगाल लिए हैं, लेकिन उससे भी कोई खास हासिल नहीं हो सका है। बताया गया है कि एसएसपी पी रेणुकादेवी खुद इस मामले पर नजर रखीं हुई हैं और एसओजी समेत कई टीमें जांच में रात दिन जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें