बुधवार को अल्मोड़ा में होती बर्फबारी।
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा नगर में पांच साल बाद पहली बार हिमपात हुआ। करीब दो इंच तक गिरी बर्फ बारिश के कारण अधिक देर तक नहीं जम सकी। नगर के निकट कसारदेवी में करीब आधा
फुट बर्फ गिरी है। यहां लोगों ने खूब मस्ती की। इसके अलावा बिनसर, शौकियाथल, धौलछीना, विमलकोट, शहफाटक, पहाड़पानी, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, आदि इलाकों में आधा फुट से एक फुट तक बर्फ जमी है।
भिकियासैंण, भतरौंजखान और सोमेश्वर की ऊंची चोटियों में हिमपात होने से बर्फीली हवाएं चल रही हैं।