फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मार्च से दुग्ध क्रय मूल्य एक रुपये बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ प्रबंध कमेटी की बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए 17 मार्च से दुग्ध क्रय मूल्य एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाते हुए 32 रुपये करने का निर्णय लिया गया। दुग्ध संघ अब तक उत्पादकों से दूध 31 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदता है।
विज्ञापन


दुग्ध संघ में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 में दुग्ध उत्पादकों को पशु आहार अनुदान तीन रुपये प्रति किलो दिया जाएगा। जिसकी छह माह बाद समीक्षा के बाद यदि अनुदान राशि शेष रहती है तो उसे एरियर के रूप में दुग्ध उत्पादकों को बांटा जाएगा।

अध्यक्षता करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के साथ-साथ दुग्ध उपभोक्ताओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। आंचल दूध की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने का प्रयास है। मिल्क एटीएम वाहन नगर में सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है जिससे नगरवासियों को अच्छा पैष्टिक दूध उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन


बैठक में दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक डॉ. एलएम जोशी, सहायक निदेशक सुनील अधिकारी, प्रबंध कमेटी सदस्य कुंवर सिंह गुंसाई, नीमा देवी, कमला देवी, आनंदी देवी, मुकेश पांडे, पानसिंह, हरीश राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें