फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी ने फिर रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग से बर्फ हटाती जेसीबी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 सुबह से ही शुरू हुई बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क एक बार फिर अवरुद्ध हो गई है। देर शाम तक भी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी सड़क से बर्फ नहीं हटा पाई थी। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री तक और अधिकतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मार्ग पातलथौड़ से रातापानी तक 14 किमी बर्फ से ढक गया है। कालामुनि में एक फुट बर्फ गिरी है। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से क्षेत्र में हिमपात शुरू हुआ। दोपहर में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचली घाटियों में तेज बारिश जारी रही। बर्फ गिरने से थल-मुनस्यारी मार्ग पर बुधवार रात आठ बजे यातायात बाधित हो गया। लोनिवि की ओर से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है लेकिन लगातार हो रहे हिमपात और बारिश से इसमें बाधा आ रही है। पिथौरागढ़ और अन्य जगहों को जाने वाले वाहन मदकोट-जौलजीबी से रवाना हुए। क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से बलांती में स्थित पंडित नैन सिंह रावत पर्वतारोहण संस्थान की छत टूटने की सूचना है।

सीमांत में बारिश से जनजीवन प्रभावित
पिथौरागढ़। सीमांत में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय में सुबह तेज बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही काफी कम होने से बाजार में भी अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा है। अस्कोट में बीती रात से ही रुक-रुककर बारिश जारी है। डीडीहाट में बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश हो रही है। नाचनी में पिछले 16 घंटों से लगातार बारिश जारी है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़    05 मिमी
गंगोलीहाट    7.5 मिमी
धारचूला    16.8 मिमी
मुनस्यारी    26 मिमी
बेड़ीनाग    12 मिमी
डीडीहाट    09 मिमी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें