फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में कुमाऊं की रामलीला की प्रस्तुति देकर लौटे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रुद्रपुर में हुए यूएस कार्निवाल में अल्मोड़ा नंदा देवी रामलीला ग्रुप के कलाकार कुमाऊं की रामलीला की प्रस्तुति देकर अल्मोड़ा लौट आए हैं। कार्निवाल में ग्रुप की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन


महोत्सव में अल्मोड़ा नंदा देवी रामलीला ग्रुप के 24 कलाकारों ने अभिनय किया। मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। गणेश मेर ने रावण, अमरनाथ नेगी ने जनक, जगदीश भंडारी ने परशुराम के पात्र का अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

रामलीला के निर्देशक अनिल सनवाल के नेतृत्व में हर्ष जोशी, राजू रौतेला, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, प्रेरणा जोशी, प्रियंका भट्ट, पुष्पा रौतेला, जगदीश भंडारी, लोकेश तिवारी, अर्जुन बिष्ट, संजय जोशी, विजय सनवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, परितोष जोशी, राकेश जोशी ने अभिनय किया।
विज्ञापन


इधर कलाकारों की प्रस्तुति पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एनआईसी अधिकारी राजेश तिवारी व शशि मोहन पांडे आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें