फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़ चौखुटिया क्षेत्र की बेटी स्नेहा बनेगी वैज्ञानिक

विज्ञापन
स्नेहा अधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। चौखुटिया के जुकानौली निवासी स्नेहा (सीमा) अधिकारी जल्द कृषि वैज्ञानिक बनेंगी। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्हें दूसरी रैंक मिली है, जो बड़ी उपलब्धि है। स्नेहा ने बताया कि मार्च 2018 में प्री परीक्षा के बाद जून 2018 में मुख्य परीक्षा हुई थी। पिछले माह 11 जून को साक्षात्कार हुआ था।
विज्ञापन

हैदराबाद में तीन माह के प्रशिक्षण के बाद वह बतौर कृषि वैज्ञानिक बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगी। स्नेहा ने पांचवीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर चौखुटिया, छठवीं से हाईस्कूल तक की शिक्षा जीजीआईसी और इंटर तक की शिक्षा जीआईसी चौखुटिया से ग्रहण की।
इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर से एग्रीकल्चर में बीएससी और एमएससी किया। पिता लक्ष्मण सिंह अधिकारी दुकानदार है, जबकि माता खष्टी अधिकारी गृहणी हैं। स्नेहा की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्नेहा कृषि वैज्ञानिक बनने वाली चौखुटिया घाटी की पहली बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें