फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकुनी में जंगल की आग आबादी तक पहुंची, दमकल ने बमुश्किल पाया काबू

विज्ञापन
चौकुनी में जंगल की आग से घरों को बचाते दमकल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगल की आग बेकाबू होने लगी है। तहसील के चौकुनी में जंगल की आग आबादी की तरफ बढ़ने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। दो महिलाएं पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों को बचाने गईं तो भीषण धुए की चपेट में आ गईं।
इस बीच वहां पहुंची दमकल टीम ने बमुश्किल दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान सड़क से लगे पांच मकानों को भी बमुश्किल बचा लिया गया।
विज्ञापन

तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी एफएसओ केशव तिवारी ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
दमकल टीम में लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह, राजेश सिंह, सुंदर सिंह, चालक राजकुमार, अनुज शर्मा, चांद थापा, कासिम अली शामिल रहे।
उधर, ताड़ीखेत के सौनी गांव के जंगल भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। देवी मंदिर के जंगल में सुबह से ही आग लगी हुई थी। जंगल जलने के कारण अब पशुपालकों के सम्मुख चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें