फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलार-करगेत पेयजल योजना को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
सल्ट में पीने के पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गुलार-करगेत पेयजल योजना में एक हफ्ते से पानी नहीं आ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। खाली बर्तन लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को 18 दिसंबर तक समस्या का समाधान न होने पर 19 दिसंबर से तहसील चौक पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सात-आठ दिनों से पैसिया से गढ़कोट मोटर निर्माण कार्य दिनों से चला है, जिसमें करीब 100 मीटर पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है, जिससे स्टॉक टैंक पर पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। एक सप्ताह से पेयजल लाइन में पानी न आने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौलेखाल, शशिखाल तहसील मुख्यालय, कपरा ढैय्या, जालीखान आदि गांवों के लोगों ने शुक्रवार को खाली बर्तनों के साथ तहसील मुख्यालय में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। वहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति में काफी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि 18 दिसंबर तक समस्या का समाधान न होने पर 19 दिसंबर से तहसील चौक में चक्काजाम का एलान किया है।

प्रदर्शन करने वालों में माधवानंद चौनियाल, गोविंद उपाध्याय, सुशीला भंडारी, देवकी रावत, सुंदर रावत, देवकी रावत, मोहित गोयल, गीता मेहरा, गीता रावत, सबी देवी, हेमा देवी, हीरा देवी, पुष्पा देवी, पुष्पा रावत, बीरा देवी, कमला देवी, सुषमा देवी, कला देवी, नंदन रावत, घनानंद शर्मा, सरोज देवी, शंकर वर्मा आदि थे। 

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पिछले कुछ दिनों से नागर पेयजल योजना से जुड़ी चौखुटिया बाजार सहित निकटवर्ती ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है पेयजल तीसरे दिन मिल पा रहा है उसमें भी ऊपरी मंजिलों में पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे तमाम दिक्कतें हो रही हैं। इधर कनिष्ठ अभियंता बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि लाइन पूरी तरह से दुरुस्त है। संभवत: पंपिंग पूरी नहीं की जा रही होगी। मामले की जांच कर पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें