संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय के साथ प्रशिक्षणार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रीन स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत स्थानीय युवक और युवतियों को आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। टेरी नई दिल्ली और लोक चेतना मंच की ओ से आयोजित प्रशिक्षण में 29 युवाओं ने सौर ऊर्जा पर आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की। लोक चेतना मंच के अध्यक्ष जोगेंद्र बिष्ट ने इस तरह के चार प्रशिक्षण टेरी की ओर से संपन्न कराए गए हैं। अनेक युवाओं ने प्रशिक्षण लेकर भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें रोजगार के भी अवसर मिल रहे हैं।
टेरी नई दिल्ली के प्रशिक्षक आकिफ फारूखी ने कहा कि सौर ऊर्जा का भविष्य में अत्यधिक उपयोग होने वाला है। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को पूरी तरह से सहयोग का भरोसा दिया। टेरी के नीतीश राय ने भी प्रशिक्षणार्थियों को सौर उर्जा के विभिन्न उपयोग, तकनीकों के बारे मे बताया। लोक चेतना मंच के आनंद सिंह जलाल, रवींद्र अधिकारी ने प्रशिक्षण को सहयोग किया।