फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि से जलीं छह गोशालाएं

विज्ञापन
कबडोली के ढकढकी में आग से जलकर राख हुई गौशाला। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जंगलों में लग रही आग ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम ग्राम पंचायत कबडोली के ढकढकी गांव में पहुंची जंगल की आग से छह गोशाला सहित घास के लुट्टे, लकड़ियां आदि जलकर राख हो गईं। हालांकि ग्रामीणों ने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांध दिया था। पास के गांवों से लोग मदद के लिए आए और सभी ने मिलकर आग बुझाई। इस मौके पर सहयोग के लिए मासी चौकी पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे आग गांव तक पहुंची। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। गांव में कम ही परिवार रहते हैं जिसके कारण वे आग बुझाने में असमर्थ थे। ऐसे में एक किमी दूर रहने वाले ऊंचावाहन व चौना ग्राम पंचायतों के युवा मदद के लिए पहुंचे। रात करीब 11 बजे आग बुझाई जा सकी। आग बुझाने के लिए मासी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील धानिक भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। आग से कमल लाल शाह की दो, इंद्रलाल, रमोती देवी पत्नी शिवलाल और नंदलाल की एक-एक गोशाला जल गईं। वहीं एक अन्य ग्रामीण की गोशाला को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें