फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट उपचुनाव 2021: कांग्रेस ने भी मैदान में उतारे महारथी, 19 सदस्यीय संचालन समिति गठित

Fri, 02 Apr 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय संचालन समिति गठित
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सल्ट उपचुनाव में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चुनाव संचालन समिति गठित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कैंप के सबसे मुखर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को इस समिति की कमान सौंपी है। 

विज्ञापन


सल्ट उपचुनाव के लिए घोषित 19 सदस्यीय संचालन समिति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट की दौड़ में शामिल रहे विक्रम सिंह रावत को भी शामिल किया है। कुमाऊं के विधायकों पर भी भरोसा जताया गया है। 

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक चुनाव संचालन समिति को तुरंत ही चुनाव संचालन में जुटने को कहा गया है। मतदान 17 अप्रैल को है और ऐसे में प्रचार के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ 15 दिन ही हैं। इन 15 दिनों में कांग्रेस को सल्ट से लगे हुए नैनीताल और पौड़ी के इलाकों की भी खाक छाननी होगी। पौड़ी के लिए गणेश गोदियाल, धीरेंद्र प्रताप आदि पर भरोसा जताया गया है तो नैनीताल के लिए सरिता आर्य आदि को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन


ये है चुनाव संचालन समिति 
विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को अध्यक्ष जबकि राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करण माहरा, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, अल्मोड़ा प्रभारी हेमंत बगड़वाल, पीतांबर पांडे जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, महेश आर्य अध्यक्ष रानीखेत, विक्रम सिंह रावत ब्लॉक प्रमुख सल्ट को सदस्य बनाया गया है। 

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक
सल्ट उपचुनाव में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, विधायक करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत रावत, राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट, प्रकाश जोशी, आदेश चौहान, मनीष खंडूड़ी, हरीश धामी, सरिता आर्य, मनोज तिवारी, मनोज रावत, कांग्रेस एससीएसटी विभाग के अध्यक्ष राजकुमार, सुमित भुल्लर कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें