फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छह वन पंचायतों को एरोमा टूरिज्म जोन के रूप में मिलेगी पहचान

Wed, 27 May 2026 08:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की वन पंचायतें जल्द औषधीय पौधों की खुशबू से महकेंगी। वन विभाग ने पहाड़ में हर्बल और एरोमा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पहली बार यह पहल शुरू की है। छह वन पंचायतों के किसान 45 हेक्टेयर क्षेत्र में औषधीय पौधों की खेती करेंगे। 93 लाख रुपये से विभाग पंचायतों को एरोमा टूरिज्म हब के रूप में विकसित करेगा।वन विभाग अल्मोड़ा के अझोरा, कफल्टाना, चंपा, कुरचौन, झिमार और सुरमोली वन पंचायतों को हर्बल टूरिज्म जोन के रूप में नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

छह वन पंचायतों में किसान 45 हेक्टेयर भूमि पर वन तुलसी, आंवला, हिसालु, तेजपात, घिंघारू सहित अन्य जड़ी-बूटियों की खेती करेगा। औषधीय पौधों की खेती के लिए छह वन पंचायतों में वन विभाग को 93 लाख 25 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन से भी विभाग को इसके लिए बजट जारी हो गया है। विभाग की इस अनूठी पहल से जिले में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। संवाद
सरपंच की देखरेख में खर्च होगी राशि
वन विभाग के मुताबिक छह वन पंचायतों में हर्बल गार्डन तैयार करने के लिए वन पंचायत सरपंच और सचिव की ओर से राशि खर्च की जाएगी।
युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
औषधीय पौधों की खेती होने से स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एक ओर युवा पौधे रोपकर आमदनी करेंगे वहीं इन पौधों के उत्पाद बेचकर भी वह आय अर्जित कर सकेंगे। इससे स्थानीय औषधीय पौधों को भी पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
जिले में हर्बल और एरोमा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन पंचायतों में हर्बल गार्डन तैयार किए जाएंगे। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे। - दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा वन प्रभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें