फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से झगड़े के बाद किशोरी ने किया आत्मदाह

Wed, 24 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बड़ी बहन से विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किशोरी बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से अशांत चल रही थी। घटना के बाद राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूनाकोट पेटशाल निवासी गीता आर्या (16) पुत्री नारायण राम बुधवार की सुबह अपनी बड़ी बहन पूजा से मंदिर जाने की जिद करने लगी। उस समय परिवार के अन्य लोग घर पर नहीं थे। बड़ी बहन के मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच गीता ने दरवाजा बंद करके अपने शरीर में आग लगा दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर चचेरा भाई चंदन राम वहां पहुंचा और उसने दरवाजा तोड़कर गीता के ऊपर कंबल डाल दिया। चंदन की सूझबूझ से आग घर में नहीं फैली। 

बाद में गीता को 108 एंबुलेंस से अल्मोड़ा के बेस अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि गीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पटवारी बिशन राम ने मौके पर पहुंचकर बयान लिए। पटवारी के मुताबिक गीता की पिछले कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर के लोग उसका झाड़ फूंक करके इलाज कर रहे थे। गीता दसवीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें