फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर पैदल मार्ग में 100 हट्स बनकर तैयार

Wed, 24 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा कैलास मानसरोवर पैदल मार्ग में फाइबर से निर्मित 100 हट्स बनकर तैयार हो गए हैं। 17 करोड़ रुपये लागत से बने यह हट्स अगले साल की यात्रा के दौरान यात्रियों, ट्रैकर्स और स्थानीय लोगों को सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे। निगम के एमडी धीराज सिंह गर्ब्याल इन हट्स का निरीक्षण करने के लिए यात्रा मार्ग के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने मानसरोवर यात्रा मार्ग में धारचूला से आगे नाभिढांग, कालापानी, गुंजी, बुंदी, मालपा, गाला, सिरखा, नारायण आश्रम सहित अन्य यात्री पड़ावों में फाइबर के 100 हट्स का निर्माण शुरू किया था। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। यह हट्स कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा बनाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ हट्स पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। जिनका इस बार की यात्रा में भी उपयोग किया गया। अब सभी 100 हट्स का निर्माण पूरा हो चुका है। 

इधर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल तैयार हो चुके इन हट्स का निरीक्षण करने मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। श्री गर्ब्याल ने बताया कि हैदराबाद की एक कंपनी द्वारा इनका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले यात्रा सीजन में यात्रियों को इन हट्स में अच्छी सुविधा मिल सकेगी। कैलास मानसरोवर के अलावा आदि कैलास और अन्य स्थानों पर ट्रैकिंग के लिए जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी इनका लाभ मिलेगा। इन हट्स के बन जाने के बाद केएमवीएन की आय में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें