फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलोर महादेव की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 23 Sep 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जीआईसी देवलीखेत में टास करती क्रिकेट टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। जीआईसी देवलीखेत के क्रीड़ा मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल जीआईसी सिलोर महादेव की टीम ने जीत लिया। आठ अक्तूबर से अल्मोड़ा में प्रस्तावित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का भी चयन किया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि जीआईसी देवलीखेत में संपन्न क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के अलावा नेशनल इंटर कालेज, मिशन इंटर कालेज, जीआईसी कुनेलाखेत, जीआईसी सिलोर महादेव, जीआईसी ताड़ीखेत, इंटर कालेज खिरखेत की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य आरएस चंदोल ने किया। लीग मुकाबलों के बाद में फाइनल में मेजबान विद्यालय की टीम और जीआईसी सिलोर महादेव की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। जिसमें सिलोर महादेव की टीम छह विकेट से विजयी रही। प्रतियोगिता के संचालन में क्रीड़ा अध्यापक मनमोहन देव, राजीव खाती, शादाब मुईद्दीन, गेंदन लाल, चंदन मेहरा, अजय चंद्र आदि ने सहयोग किया। आठ और नौ अक्तूबर को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें