फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता मोहन सिंह गुसाईं अध्यक्ष चुने गए

Sun, 23 Sep 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के अधिवेशन को संबोधित करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के अधिवेशन के समापन पर यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव भी कराए गए। जिसके लिए अवर अभियंता मोहन सिंह गुसाईं को अध्यक्ष चुन लिया गया। रानीखेत के अवर अभियंता कैलाश अधिकारी सचिव चुने गए। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हित में हर संभव संघर्ष करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन


अधिवेशन में देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत सहित तमाम स्थानों से पदाधिकारी पहुंचे थे। समापन अवसर पर इंप्लाइज यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके लिए अल्मोड़ा के शंकर सिंह अधिकारी संरक्षक चुने गए। अल्मोड़ा के केएस मर्तोलिया, चौखुटिया के तारादत्त जोशी, अल्मोड़ा के माधो सिंह उपाध्यक्ष, अल्मोड़ा के भूपेंद्र पंचोली, बागेश्वर के गुसाईं लाल, रानीखेत के माधो सिंह और शिव सिंह बिष्ट सहायक जिला सचिव, अल्मोड़ा के हरीश चंद्र पंत कोषाध्यक्ष, अल्मोड़ा के भूपाल सिंह बिष्ट उपकोषाध्यक्ष, पान सिंह मेहता आडिटर चुने गए। जबकि अल्मोड़ा के धन सिंह मेहरा, मोहन सिंह, भिकियासैंण के शिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा के तुला सिंह और रानीखेत की भगवती नेगी जिला संगठन सचिव चुने गए। कार्यक्रम में केएस सोन, पीसी कांडपाल, जीपी काला, दीपा जोशी, सुरेंद्र मेहता, गुसाईं लाल, जीएस पलसाई सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें