फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन करते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मियों ने हाथों में काला फीता बांधकर कार्य किया और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि पशुपालन विभाग की तरह ही उन्हें भी पदोन्नति दी जाए। कहा कि वह 26 वर्षों में 42 सौ रुपया ग्रेड पे मांग रहे हैं, जो की बहुत अधिक नहीं हैं। लंबे समय बाद भी उनकी पदोन्नति की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वहां जिलाध्यक्ष पूरन सिंह सतवाल, जिला मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद, संरक्षक महेश चंद्र जोशी, नीमा देवी, निर्मला, नीमा, अर्जुन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें