फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया के खजुरानी में गहरी खाई में गिरी बोलेरो , एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया से वाया खीड़ा होते हुए खजुरानी जा रही एक बोलेरो गांव से कुछ दूर पहले गोविंद पानी नामक स्थान के निकट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे । खीड़ा चौकी और चौखुटिया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मदद कार्य में जुटी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो यूके 01टीए 3728 शाम को वाया खीड़ा होते हुए खजुरानी गांव जाते समय गोविंद पानी नामक स्थान पर गहरी खाई में गिर गई। घायलों को लेकर आ रहे एक अन्य वाहन के चालक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो चार से पांच सौ मीटर नीचे गिरी है। दुर्घटना में कैलाश सिंह (22) पुत्र श्यामसिंह निवासी मल्ला गजार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि वाहन मालिक और चालक रमेश सिंह (42) पुत्र केसरसिंह निवासी खजुरानी, मनोज (12) पुत्र कुंवर सिंह निवासी चनौला, दलीप सिंह (20) पुत्र दानसिंह निवासी चनौला, कैलाश सिंह (23) पुत्र हरसिंह निवासी मल्ला गजार गंभीर रूप से घायल हैं। तरुण (17) पुत्र तेगसिंह मल्ला गजार मामूली रूप से चोटिल है।
खीड़ा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता और चौखुटिया थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। खीड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चौखुटिया लाया जा रहा है। जबकि दो घायलों को पहले ही एक अन्य वाहन में लाया गया है। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें