नगर में अधिकतर दुकानें दो बजे बाद बंद हो गई थी। कुछ व्यवसायियों ने आधा शटर खोलकर बिक्री की। शहर से सटी गलियों में दुकानें पूरे दिन खुली रही। दो बजे बाद खुली इन दुकानों में सामान खरीदने वालों की भीड़ जुटी रही।
खरीदारी के दौरान इन दुकानों में दो गज दूरी के नियमों का पालन भी होते नहीं दिखा। लोगों का कहना है कि जब दो बजे बाद दुकानों को बंद करने का आदेश है तो सभी दुकानें बंद होनी चाहिए। गलियों में भी दुकानों को दो बजते ही बंद करवाना चाहिए। खुली दुकानों जुट रही भीड़ से संक्रमण ज्यादा फैलने की आशंका बनी रहती है।