फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ऋण लेकर शुरू किया सिलाई का काम, बनीं आत्मनिर्भर

Mon, 06 Oct 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा। क्षेत्र की तीन महिलाएं एनआरएलएम समूह के माध्यम से ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार कर रही हैं। क्षेत्र की तीन महिलाएं समूह के माध्यम से ऋण लेकर सिलाई सेंटर का संचालन कर अपनी आजीविका चला रही हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के थरप निवासी दीपा देवी, पूजा देवी और कांडे कन्याल निवासी इंदु कांडपाल ने समूह से जुड़कर स्वरोजगार के तहत सिलाई का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद तीनों महिलाओं ने समूह के माध्यम से 50-50 हजार का ऋण लेकर गांव में ही सिलाई सेंटर खोला। सिलाई सेंटरों से अब महिलाएं अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं और युवतियों को भी सिलाई का प्रशिक्षण दे रही हैं। एनआरएलएम की क्षेत्रीय ग्रुप मोबिलाइजर नीलम कांडपाल ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाएं क्षेत्र की अन्य महिलाओं को समूह से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें