फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेरीघाट गधेरे पर होगा पैदल पुल का निर्माण

Mon, 06 Oct 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के फरसाली वल्ली गांव के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। गांव के रास्ते में पढ़ने वाले सेरीघाट गधेरे पर लोनिवि पैदल पुल का निर्माण कराने जा रहा है। 36 मीटर स्पान पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फरसाली वल्ली गांव के पैदल रास्ते पर पड़ने वाला सेरीघाट गधेरा बारिश के दिनों उफान पर आ जाता है। इन दिनों ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से ग्रामीण गधेरे में पुल का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। लोनिवि ने पैदल पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। बजट मंजूर होने के बाद निर्माण की कवायद होने लगी है। ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुल के बनने से 150 से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें