तहसील सल्ट के अंतर्गत मरचूला के पास शिव मंदिर से सौ मीटर नीचे रामगंगा नदी के किनारे एक युवती की शव पड़ा मिला है। शव पत्थरों की आड़ में छुपाया हुआ था। शव दस से बारह दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक युवती का मुंह पर काला पड़ा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष होने का अनुमान है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे युवती की हत्या कर शव नदी किनारे छिपा गए।
मरचूला में शिव मंदिर से करीब सौ मीटर नीचे रामगंगा नदी के किनारे कुछ पर्यटक बुधवार सुबह घूमने निकले थे। उन्होंने नदी किनारे पत्थरों की आड़ में शव पड़ा देखा और आसपास के ग्रामीणों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना राजस्व कर्मियों को दी। राजस्व उप निरीक्षक सुरेद्र सिंह मर्तोलिया राजस्व कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। शव का मुंह पर काला पड़ा हुआ था। राजस्व उप निरीक्षक मर्तोलिया ने बताया कि शव के शरीर में जगह-जगह चोट के निशान हैं। शव सड़ गल गया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई युवती की हत्या कर शव नदी किनारे छुपा गया।
शव करीब दस से बारह दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। युवती ने लाल रंग का कुर्ता और काले रंग की पाजामा पहने थी। दाएं हाथ में कड़ा और घड़ी पहनी है। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र से किसी युवती के गायब होने की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है। आशंका है कि कोई युवती की हत्या कर शव नदी किनारे सुनसान स्थान पर पत्थर की आड़ में छुपा गया होगा। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।