फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा स्कूल में बच्चों ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी

Sun, 06 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग के बच्चों ने शानदार हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे सेंटा क्लाज, परी, श्रीकृष्ण आदि के भेेष में सजे थे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी में प्राकृतिक दृश्यों का मनोहारी चित्रण किया था। इसके अलावा कलमदान, गुलदस्ते, सजावटी सामान सजाया था। इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई और उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।  इस मौके पर शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों में लोगों ने स्वादिष्ट  व्यंजनों का आनंद उठाया।

अतिथियों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में आगे आने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जैनी, विशिष्ट अतिथि अर्चना भदवार, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, शिवा मिश्रा, आशा डिसूजा, ल्यूक, जेबी थापा आदि ने विचार रखे। प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा ने सभी का आभार  जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें