फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में पिथौरागढ़, रुड़की विजयी

Sun, 06 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आर्मी पब्लिक स्कूलों की इंटर कलस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालिका वर्ग में एपीएस पिथौरागढ़ और बालक वर्ग में एपीएस रुड़की की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के कपिल मासीवाल और अल्मोड़ा की मानसी बसेरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

स्थानीय एपीएस स्कूल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित आर्मी पब्लिक स्कूलों की अंतरविद्यालयी बॉस्केटबाल बालिका वर्ग के फाइनल में जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ और एपीएस अल्मोड़ा की टीमें आमने-सामने थीं। पिथौरागढ़ की बालिकाओं ने 39-6 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


बालक वर्ग में एपीएस पिथौरागढ़ और एपीएस रुड़की की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कांटे की टक्कर में रुड़की ने पिथौरागढ़ को मात दी। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के अलावा लैंसडाउन, पिथौरागढ़, रायवाला, रुड़की, लखनऊ, हेमपुर के एपीएस विद्यालयों ने भाग लिया।

समापन करते हुए कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, जीएसओ-1 मेजर जी राम मोहन सहित तमाम अधिकारी, जेसीओ और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी का आभार जताया। संचालन रचना सिंह ने किया। विद्यालय के तमाम शिक्षकों ने प्रतियोगिता में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें