फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: प्रभारी प्रधानाचार्य की घिनौनी हरकत, छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों की मांग पर स्कूल से हटाया गया

Thu, 15 Dec 2022 05:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।

सार

प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने ही विद्यालय की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने पर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत बीईओ रवि मेहता तक पहुंची तो उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिकियासैंण ब्लॉक के एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत को गंभीरता से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर बीईओ ऑफिस से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य ने मंगलवार को अपने ही विद्यालय की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने पर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत बीईओ रवि मेहता तक पहुंची तो उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण से संबद्ध कर दिया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  डेढ़ साल पहले बनाया प्लान, फिर अधिवक्ता के घर लूट को दिया अंजाम, बोला शातिर- पैसे पर था इसे घमंड
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण की तहसीलदार निशा रानी ने बुधवार को स्कूल का दौरा कर घटना के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर, स्कूल में हुई अभिभावक संघ की बैठक में वक्ताओं ने आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाने की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें