फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रूटों पर नहीं चलीं टैक्सियां

Sun, 10 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत जारी है। पंपों में तेल नहीं मिलने से रविवार को कई रूटों में टैक्सियां नहीं चलीं। वाहन नहीं मिलने से यात्री परेशान रहे। तेल की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल चक्कियां भी बंद पड़ी हैं। रविवार को धारानौला पंप में पेट्रोल और डीजल लेकर एक टैंकर पहुंचा। कुछ ही देर में पेट्रोल समाप्त हो गया। किल्लत को देखते हुए पंप संचालकों द्वारा प्रत्येक चौपहिया वाहन को मात्र 500 रुपये का डीजल दिया गया।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों से नगर के पांच पंपों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बनी है। तीन दिनों से पांच में से एक पंप में ही हर दिन मात्र एक ही तेल टैंकर पहुंच रहा है। सीमित मात्रा में पहुंचा तेल कुछ ही समय में समाप्त हो जा रहा है। रविवार को धारानौला के कपिशा पेट्रोल पंप में तीन हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल लेकर एक टैंकर पहुंचा। तेल बांटने के दौरान अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए पुलिस के जवान भी पंप में ड्यूटी पर लगाए गए थे। तेल भराने को वाहनों की लाइन लगी थी। पेट्रोल कुछ ही देर में खत्म हो गया। सभी वाहनों को तेल मिल सके इसके लिए पंप संचालकों ने प्रत्येक चौपहिया वाहनों को मात्र 500 रुपए का ही तेल दिया।

दोपहर बाद इस पंप में भी तेल का स्टॉक खत्म हो गया। तेल नहीं मिलने से अधिकांश ग्रामीण रूटों में गिनती  की ही टैक्सियां और वाहन चले।  जागेश्वर के राजेंद्र और मेलगांव के देवी दत्त ने बताया कि वह डीजल चक्की चलाने को पिछले तीन दिन से डीजल लेने अल्मोड़ा आ रहे है, लेकिन तेल नहीं मिलने से आटा पिसाई का काम ठप है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें