सर्व शिक्षा अभियान में कार्यरत समन्वयकों की चौघानपाटा में हुई बैठक में समन्वयकों के लिए सेवा नियमावली बनाने की मांग की गई।वक्ताओं ने कहा कि संकुल और ब्लाक संसाधन केंद्रों में सभी पदों पर नियुक्ति की जाए। समन्वयकों का वेतन कोषागार से आहरित होना चाहिए। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संकुलों और ब्लाकों को विभागीय ढांचे में शामिल करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि विभाग में समन्वयक दस से पंद्रह वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे हैं परंतु इसके बाद भी कोई सेवा नियमावली और ढांचा तय नहीं होने से समन्वयकों के भविष्य की कोई योजना तय नहीं है।
डायट, एससीआरटी और अन्य संस्थानों में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि संसाधन केंद्रों को एक स्कूल के आधार पर सुगम दर्शाया गया है। जबकि संसाधन केंद्रों की सेवा का निर्धारण स्कूलों की संख्या और उन स्कूलों की श्रेणी के आधार पर होना चाहिए। बैठक में नए तैनात समन्वयकों का स्वागत करते हुए समन्वयक मंच से जुडने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता बद्री सिंह भैसोड़ा और संचालन कमलेश पांडे ने किया। बैठक में संजय जोशी, राजेंद्र सिंह, मोहन बन गोस्वामी, अल्का अधिकारी, यासमीन, सुंदर चंद्र, हरीश सिंह, नारायण दत्त, गोविंद सिंह, उमेश सुयाल, अनीता गोस्वामी, मोहन सिंह, तारादत्त, पूरन सिंह, बलवंत अधिकारी आदि ने भाग लिया।