फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी कन्या धन की निर्धारित मासिक आय बढ़ाने की मांग

Mon, 24 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गौरा देवी कन्याधन योजना के लिए निर्धारित मासिक आय बढ़ाने की मांग मुखर होने लगी है। मालूम हो कि बीपीएल परिवार की छात्राओं को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 50 हजार रुपये एकमुश्त कन्या शिक्षा प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं। लेकिन वर्तमान में निर्धारित 1332 रुपये मासिक आय के आधार पर प्रमाण पत्र बनाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं, जिसके चलते अधिकांश कन्याएं इस योजना से वंचित हो रही हैं।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने जिले के प्रभारी मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों की मासिक आय 1332 रुपये तथा शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों के लिए निर्धारित 1767 मासिक आय वर्तमान में अव्यवहारिक है। तहसील स्तर पर आय प्रमाण पत्र बनाने में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिसके चलते अधिकांश गरीब छात्राएं इस योजना से वंचित रह जा रही हैं।

उन्होंने निर्धारित आय सीमा को बढ़ाकर चार हजार और शहरी क्षेत्रों के अभिभावकों के लिए 45 सौ रुपये करने की मांग की है, साथ ही रानीखेत उपमंडल के मंदिरों को पर्यटन सर्किट में शामिल करने पर जोर दिया है। कहा है कि यहां बिनसर महादेव, उणी महादेव, चमड़खान ग्वेल देवता, पांडवखोली, झूला देवी, दूनागिरि, मानिला देवी, नैथना देवी सहित तमाम प्रख्यात मंदिर हैं, यहां पर्यटक भी खासी संख्या में पहुंचते हैं। यदि इन्हें तीर्थाटन से जोड़ दिया जाए तो यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें