फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट और गरूड़ के 1450 में से 361 युवक पास हुए दौड़ में

विज्ञापन
भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सेना की ओपन भर्ती रैली जारी है। सोमवार को बागेश्वर जिले के कपकोट और गरुड़ तहसील के नौजवानों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया। दोनों तहसीलों से कुल 1450 युवकों ने दौड़ लगाई जिसमें से 361 युवक पास हुए। दिन भर शारीरिक नापजोख चलती रही।
विज्ञापन

इस बार पिथौरागढ़ एआरओ की तरफ से ओपन भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को बागेश्वर जिले के कपकोट, गरुड़ के युवकों की भर्ती हुई। कुल 17 सौ युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
1450 युवकों ने दौड़ लगाई और 361 युवकों ने दौड़ की पहली बाधा पार की। बाद में प्रपत्रों की जांच और शारीरिक नापजोख भी चलती रही। भर्ती अधिकारी कर्नल भास्कर तोमर ने बताया कि भर्ती शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें