जिला सहकारी बैंक लि. अल्मोड़ा की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का उद्घाटन करते सांसद अजय टम्?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक लि. अल्मोड़ा की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहकारिता के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। गरीबों, किसानों को बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। राज्य सरकार सहकारी बैंकों के माध्यम से बिना ब्याज के एक लाख से तीन लाख तक के ऋण उपलब्ध करा रही है। अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने बताया कि 2017-18 के सापेक्ष 2019-20 में बैंक की निजी पूंजी में 407.40 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बैंक की निजी पूंजी 5993.84 लाख, कार्यशील पूंजी 84801.89 लाख, अंश पूंजी 570.20 लाख, विनियोजन 57000.60 लाख हो गया है।
वर्ष 2019-20 में बैंक को 266.93 लाख शुद्ध लाभ हुआ है। संकलित लाभ 410.52 लाख रुपये है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक देश का पहला सहकारी बैंक है जिसका अपना क्यूआर कोड है। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकारी परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह मेहरा ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। इस दौरान दीवान कनवाल, बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, सचिव और महाप्रबंधक नरेश चंद्र, प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील, संचालक हृदयेश मेहरा, नरेंद्र भंडारी, विनीत बिष्ट आदि थे।