फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के 21 सौ में से सात सौ युवकों ने की दौड़ की पहली बाधा पार

विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते नैनीताल जिले के युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) के सोमनाथ मैदान में तीसरे दिन शुक्रवार को नैनीताल के युवाओं को मौका मिला। भर्ती रैली में तीन हजार से अधिक युवा पहुंचे। लंबाई और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 21 सौ को दौड़ में शामिल होने का मौका मिला, जिनमें 700 युवा पास हो गए। उसके बाद प्रमाण पत्रों की जांच सहित अन्य शारीरिक दक्षता के परीक्षण हुए।
विज्ञापन

एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित भर्ती रैली में बृहस्पतिवार देर रात तक युवकों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। प्रशासन की तरफ से भर्ती युवकों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। इस कारण उन्हें इस बार फुटपाथ पर नहीं सोना पड़ रहा है। यहां कैंट क्षेत्र में छह विद्यालयों समेत बरातघर को भी बुक किया गया है। वहां खाने के लिए टेंट स्वामियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। ठंड से बचाव के लिए अलाव आदि की भी व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार तड़के मैदान के बाहर तीन हजार से अधिक युवक पहुंच गए। शुरुआती चरण में लंबाई और प्रपत्रों की जांच की गई। इसके बाद 21 सौ युवकों को दौड़ने का मौका मिला तो करीब सात सौ युवकों ने दौड़ की पहली बाधा पार की। भर्ती अधिकारी कर्नल बीएस चिकारा ने बताया कि शारीरिक दक्षता सहित तमाम परीक्षण भी दिनभर चलते रहे।
विज्ञापन

भर्ती को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रानीखेत। सेना की खुली भर्ती रैली के तहत शनिवार को मेजबान अल्मोड़ा जिले के युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिलेगा। इसके लिए अभी से तैयारी कर ली गई है। भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें