सांसद टम्टा को ड्रग फैक्ट्री की समस्या बताते कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार को एफआरएच में कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों ने गनियाद्योली स्थित ड्रग फैक्ट्री परिसर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने और छावनी परिषद में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से बजट दिलाने की मांग की।
कोऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री श्रमिक संघ के अध्यक्ष और छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि फैक्ट्री में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद उमेश पाठक के नेतृत्व में कालनू, सिवाली, नागपानी के ग्रामीणों ने सांसद से स्वीकृत सड़क के निर्माण में आ रही बाधाएं सुलझाने की अपील की। वहां जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, मदन मेहरा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, आनंद बुधानी, विनोद भार्गव, ज्योति शाह मिश्रा, गणेश राम, मदन कुवार्बी, लक्ष्मण मेहरा, ललित मेहरा आदि थे।
मजखाली-दिगोटी सड़क का किया उद्घाटन
रानीखेत। सांसद अजय टम्टा ने पीएमजीएसवाई के तहत मजखाली-दिगोटी मोटर मार्ग में पहले फेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बताया कि पहले फेज में तीन किमी लंबी सड़क बनेगी। इस सड़क के लिए 112. 04 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहां ज्योति शाह, बीडीसी दीपक कन्नू शाह, मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल, भूपेंद्र सिंह, रमेश कांडपाल, भूपाल परिहार, हरीश सिंह, नंदन सिंह थे।