फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश के विकास में स्व. बहुगुणा का अहम योगदान’

Fri, 17 Mar 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से संयुक्त उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 28वीं पुण्य तिथि बार एसोसिएशन सभागार में मनाई गई। वक्ताओं ने स्व. बहुगुणा को पर्वत पुत्र बताते हुए कहा कि देश के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उत्तराखंड में गैस लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री केवल सती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह स्वाभिमानी, निर्भीक और स्पष्ट वक्ता थे। जो कहते थे उन कार्यों को प्राथमिकता से करवाते थे। उत्तराखंड में गैस लाने का श्रेय स्व. बहुगुणा को ही जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिज्ञों को स्व. बहुगुणा से प्रेरणा लेनी चाहिए।

संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता भुवन बहुगुणा ने स्व. बहुगुणा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम में महेश लाल साह, कवींद्र पंत, जगदीश तिवारी, कुंदन लटवाल, नवीन जोशी, निर्मला तिवारी, विमल टम्टा, रवींद्र सिंह बिष्ट, जमन सिंह बिष्ट, महेश परिहार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु तिलारा, सचिव पंकज लटवाल, उपाध्यक्ष गोकुल सती, नरेंद्र परिहार, जीवन चंद्र गुप्ता, रघुवर सिंह देवड़ी, गिरीश मेहता, कैलाश जोशी, भगवान वर्मा, विनोद पंत, नरेंद्र जोशी, प्रभा पांडे, भावना जोशी, त्रिभुवन पांडे, गोपाल साह, मदन लाल साह, खीमपाल मेहता ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें