भैंसियाछाना में आत्मरक्षा के गुर सीखती युवतियां।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। निर्भया फंड योजना के तहत वन स्टाप सेंटर की ओर से प्रेशर ग्रुप के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना कार्यालय भैंसियाछाना कार्यालय में शुरू हो गया है। प्रभारी सीडीपीओ जानकी भट्ट घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण के लिए गठित वन स्टाप सेंटर के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हिंसा होने पर राष्ट्रीय महिला हेल्प लाइन नं 181 और स्थानीय महिला हेल्प लाइन नं. 1090 में शिकायत की जा सकती है। मास्टर ट्रेनर यशपाल भट्ट और सरिता गैड़ा ने महिलाओं और किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में वह स्वयं की रक्षा कर सकें। इस मौके पर वन स्टाप सेंटर अल्मोड़ा की पूर्णा पंत, रितु पांडे के अलावा प्रेशर ग्रुप की सदस्य माया सुप्याल, महादेवी, हेमा नेगी, हेमा भट्ट, दीपा नैनवाल, उमेश पांडे, नारायण दत्त, सुचिता भट्ट, कमला नेगी, कविता वाणी आदि उपस्थित थीं।