रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ मेगा फाइनल के लिए चयनित प्रतिभागी।
- फोटो : AMAR UJALA
चांदनी इंटर प्राइजेज हल्द्वानी की ओर से श्री राम सांस्कृतिक समिति के सहयोग से रैमजे इंटर कॉलेज में हुई दो दिवसीय कुमाऊं लोक गायन पर आधारित गित्यार खोज प्रतियोगिता में काजल भारती, विक्की आर्या, प्रदीप चंद्र का मेगा फाइनल के लिए चयन किया गया। मेगा फाइनल हल्द्वानी में होगा।
आयोजकों ने बताया कि मेगा फाइनल के विजेताओं के गीतों की रिकार्डिंग कर उनको उत्तराखंड में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नवोदित कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नगर की वरिष्ठ महिला कलाकारों ने शगुन आंखर गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंत में गोविंद दिगारी, नवीन बिष्ट, चंद्र प्रकाश ने भी प्रस्तुति दी। संचालन नवीन बिष्ट ने किया। निर्णायक गोविंद दिगारी, नवीन बिष्ट, सह निर्णायक चंद्रप्रकाश, राजेंद्र तिवारी, जगमोहन कन्याल थे।