फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसएल फुटबाल के लिए चयनित खिलाड़ियों का स्वागत

Sat, 11 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत के चयनित खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 15 जून से देहरादून में प्रस्तावित उत्तराखंड सुपर लीग राज्य स्तरीय (यूएसएल) फुटबाल प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा जिले से कुल 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का यहां जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह चयन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सभी लोगों ने यूएसएल की आयोजन समिति का भी आभार जताया।

लीग के जिला सचिव मो. इदरीश बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले से अंडर-19 और सीनियर वर्ग के लिए अल्मोड़ा, रानीखेत से 15 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। यह खिलाड़ी देहरादून में फिर ट्रायल देंगे। इस दौरान कैंट बोर्ड सभासद संजय पंत, अमन कन्नौजिया, सूरज आर्य, सभासद विनोद चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें