फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंटर कॉलेज में कलापथ पेंटिंग प्रदर्शनी, कार्यशाला शुरू

Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में चित्रकला प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां मिशन इंटर कॉलेज में कला पथ पेंटिंग प्रदर्शन, कार्यशाला शुरू हो गई है। मशहूर फोटोग्राफर थ्रीश कपूर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों से आए कलाकारों की पेंटिंग की सराहना की। युवाओं से इस क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। 15 जून तक चलने वाली इस कार्यशाला में बच्चों को कोलाज, राजस्थानी पारंपरिक पेंटिंग, जलरंग द्वारा प्रकृति चित्रण कार्यशाला, चीड़ की छाल (बकट) द्वारा मूर्ति बनाने की कला भी सिखाई जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी में बकट से बनी गांव की बाखली आकर्षण का केंद्र है, इसके माध्यम से कलाकार भुवन चंद्र शाह ने पलायन के चलते खाली हो रहे गांवों को फिर से बसाने की कोशिश को दिखाया है। पूनम कांडपाल की प्रकृति चित्र, अभिलाषा भारतीय, चंदन लाल, दामोदर मडगांवकर, दीपक सिंह कनवाल, डॉ. संजीव आर्या, डॉ. मणि भारतीय, पंकज चौहान, गीता भंडारी, प्रदीप राज, रमेश भारतीय, पूनम बिष्ट, तरुण पाठक की छोलिया नृत्य को दर्शाती पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र हैं।

डॉ. संजीव आर्या की गांव के मेले को दर्शाती पेंटिंग भी लोग देख रहे हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने भी सराहना की। अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, कोटद्वार, रानीखेत, जयपुर, अंबाला, गोवा आदि के कलाकारों की पेंटिंग सजी हैं। कलापथ के निर्देशन में पूनम कांडपाल प्रदर्शनी की देखरेख में लगी हैं। इस दौरान हिमांशु उपाध्याय, उमा उपाध्याय, चुन्नालाल शाह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें