फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ स्याल्दे बिखोती मेला

Fri, 13 Apr 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्याल्दे विखोती मेले में गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले का यहां विमांडेश्वर मंदिर प्रांगण से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। अपराह्न रणां के बुजुर्ग गोविंद बल्लभ पुजारी और मोहन चंद्र पुजारी ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। बतौर अतिथि पहुंचे विधायक महेश नेगी ने कहा कि मेलों के माध्यम से प्राचीन परंपरा जीवित रहती है। मेले को भव्य बनाने के प्रयास चल रहे हैं।  

विज्ञापन


मेले के शुभारंभ अवसर पर आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरईखेत, प्राथमिक विद्यालय विमांडेश्वर, राजूहा विमांडेश्वर, राजूहा फल्द्वाड़ी और राजकीय इंटर कालेज बटुलिया के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे। इससे पूर्व मेले में बतौर अतिथि पहुंचे विधायक महेश नेगी ने कहा कि मेलों के माध्यम से युवाओं को प्राचीन परंपरा को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने रात्रि मेले के लिए 30 हजार और झोड़ा, चांचरी, नगाड़े प्रतियोगिता में पहले, दूसरे, तीसरे, चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 15 हजार  रुपये देने की घोषणा की।

पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने भी मेले को भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिपंस बचुली देवी ने मंदिर प्रांगण में पेयजल टंकी निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की, इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी मेले को सहयोग राशि प्रदान की। मेला समिति और नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, बिखोती मेला समिति अध्यक्ष रमेश पुजारी, हेम रावत, नारायण रावत, कैलाश भट्ट, विनोद जोशी, दिगंबर बिष्ट, जगत रौतेला, विजय बजेठा, भूपेंद्र कांडपाल, डॉ. डीपी चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें