फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी नारे लगने से भाजयुमो गुस्से में

Tue, 08 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में अराजक तत्वों का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून में अतिथि शिक्षकों की रैली में अराजक तत्वों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए अराजक तत्वों का पुतला फूंका। वक्ताओं ने ऐसे अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन


 चौघानपाटा में एकत्र भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अराजक तत्वों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देहरादून में हुई घटना की निंदा की। वहां हुई सभा में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि भारत माता की गरिमा को कलंकित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने अतिथि शिक्षकों की समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान प्रदेश का माहौल खराब करने वालों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला महामंत्री सुनील बिष्ट, कमल बिष्ट, विनीत बिष्ट, राजा हृदयेश अंडोला, जगमोहन बिष्ट, चंदन लटवाल, पंकज वर्मा, मनोज जोशी, मनोज बिष्ट आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें