फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से उठाई रिस्कन नदी बचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चलो गांव की ओर अभियान के संयोजक मोहन चंद्र कांडपाल ने रिस्कन नदी के सूखने की समस्या उठाई है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन भेज नदी के संरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में अभियान के संयोजक ने कहा कि लगभग 50 किमी लंबी इस नदी पर 38 से 39 गांव निर्भर हैं। करीब 35 हजार की आबादी इस नदी से जुड़ी है, लेकिन नदी अब सूखने की कगार पर है, जिसके चलते सिंचाई पर निर्भर खेती चौपट हो गई है। नदी से बनी कई पेयजल योजनाएं समाप्त हो रहीं हैं। गर्मियों में कई क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहरा रहा है। उन्होंने डीएम से नदी को बचाने की मांग की। उन्होंने रिस्कन और अन्य सहायक नदी-नालों पर हर सौ मीटर पर मजबूत चेकडैम बनाने, चंथरिया रिजर्व वन में चाल खोदने समेत तमाम प्रयास किए जाने की मांग उठाई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें