फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में आज से शुरू होगा दूसरे चरण का टीकाकरण

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सोमवार से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा। दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि टीकाकरण के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में पहले दिन करीब 800 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। वहीं विभाग की ओर से जिले में 3500 कर्मचारियों का डेटा तैयार किया गया है। जिले में 16 जनवरी से टीकाकर शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को टीका लगा। बीते शनिवार को भी जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया लेकिन अब जिले में सोमवार से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू होगा। सोमवार को बेस अस्पताल अल्मोड़ा, जिला अस्पताल, रानीखेत, चौखुटिया, भिकियासैंण, धौलादेवी, द्वाराहाट, सोमेश्वर, लमगड़ा, स्याल्दे, सल्ट, ताड़ीखेत में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

20 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहले चरण का टीकाकरण जारी है। रविवार को 20 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि रविवार को पंजीकृत 23 में से 20 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इधर बागेश्वर में रविवार को भी कोरोना का कोई मामला नहीं आया। वर्तमान में बागेश्वर जिला कोरोना मुक्त चल रहा है। जांच के लिए रोजाना 100 से भी अधिक सैंपल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें