फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच के साथ एसएसजे विवि को ख्याति दिलाई: प्रो. भंडारी

विज्ञापन
एसएसजे विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते कुलपति एनएस भंडारी। संवा? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने दो सालों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। सकारात्मक सोच के साथ हमने विश्वविद्यालय को ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने में निष्ठा से काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने नवीन शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए काम किया। विवि के शोध और परीक्षा प्रभाग ने विश्वविद्यालय की छवि को बेहतर करने में अपना योगदान दिया है। कहा कि अकादमिक गतिविधियों को लेकर यहां की प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय ने वोकेशनल पाठ्यक्रमों का संचालन किया है। कई अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ शोध कार्यों को गति देने के लिए एमओयू किए हैं।
विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं
कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की विस्तार से रिपोर्ट पेश की। शोध और प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि कुलपति की दूरदृष्टि के कारण विश्वविद्यालय नए आयाम बना रहा है। यहां शोध, परीक्षा तंत्र विकसित हो चुका है। विश्वविद्यालय श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शुमार हो रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय की नींव को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग मिला है। इससे पूर्व कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कार्मिकों को भारत का झंडा देकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. भाष्कर चौधरी, देवेंद्र पोखरिया, सहायक कुलसचिव कैलाश छिमवाल, प्रकाश सती, प्रधान सहायक त्रिलोक बिष्ट, एमएम पांडे, सुरेश खेतवाल, देवेंद्र पोखरिया, गोविंद मेर, विनीत कांडपाल, यथार्थ साह, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, राकेश साह आदि थे।
विज्ञापन

कई कार्मिकों को किया सम्मानित
अल्मोड़ा। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डीके भट्ट, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंत, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. ममता असवाल, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, वैयक्तिक सहायक विपिन जोशी, प्रधान सहायक त्रिलोक बिष्ट को उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें