फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के लिखित आश्वासन पर माने रिस्कन के ग्रामीण

Fri, 10 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (द्वाराहाट) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एसडीएम एपी बाजपेयी के लिखित आश्वासन के बाद सुनाड़ी में रिस्कन घाटी के ग्रामीणों ने पिछले 18 दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन स्थगित कर दिया है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा तय सीमा से पहले ही मांगों पर सार्थक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को जूस पिलाया।

रिस्कन घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले घाटी के ग्रामीण बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी क्रमिक अनशन पर रहे। ललित प्रसाद, योगेश कुमार और नरेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। एसडीएम एपी बाजपेयी अनशन स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि समयावधि से पहले ही तमाम मांगें पूरी हो जाएंगी। इसके अलावा अप्रैल में वह क्षेत्र में आकर शिविर लगाएंगे। क्षेत्र को फलपट्टी, डेयरी उद्योग आदि के क्षेत्र में विकसित करने पर भी मंथन होगा। आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन पर बैठे ललित प्रसाद, योगेश कुमार और नरेंद्र कुमार को एसडीएम ने जूस पिलाया। इस अवसर पर जीवन सिंह, रमेश पुजारी, लाली राम, मधुबाला कांडपाल, नंदी देवी, लीला बुधानी, लक्ष्मी देवी, गोविंद सिंह, पान देव आदि थे। इससे पूर्व सभा को संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरवंश सिंह बिष्ट, जगदीश बुधानी, दिनेश तिवारी, मधुबाला कांडपाल आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें