फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बागेश्वर आएंगे मुख्यमंत्री

Thu, 09 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को 2:05 बजे यहां नुमाइशखेत में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्घाटन करेंगे। वह हरी नगरी के चाय बागान का शिलान्यास भी करेंगे। डीएम ने तैयारियों के बारे में अधिकारियोें की बैठक ली।

जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि सीएम 12:15 बजे हैलीकाप्टर द्वारा ऋषिकेश से चलकर सवा एक बजे यहां पीजी कालेज के मैदान में उतरेंगे। 1:20 बजे हैलीपैड से कार द्वारा तहसील मार्ग, विकास भवन होते हुए नुमाइशखेत पहुंचेंगे। यहां 2:05 बजे स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्घाटन कर चाय बागान का शिलान्यास करेंगे। सवा दो बजे यहां से हेलीकाप्टर द्वारा टनकपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, एसपी एनएस नपलच्याल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


 सीडीओ हिमांशु जोशी ने कहा कि सीएम विकास कार्र्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों को तैयारी कर लेनी चाहिए। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री चंपावत जाएंगे, जबकि कृषि मंत्री डा. रावत देहरादून लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें